Saturday, May 16, 2015

Bombay Velvet: 'बॉम्बे वेलवेट’ का फर्स्ट-डे कलेक्शन रहा सिर्फ 6 करोड़


आइनॉक्स कोलकाता और फन सिनेमाज़ ग्वालियर में शुक्रवार को पर्याप्त दर्शक न होने के कारण 'बॉम्बे वेलवेट’ के मॉर्निंग शो रद्द हुए। सेंट्रल इंडिया सर्किट के बहुत बड़े केंद्र इंदौर के वेलोसिटी और आइनॉक्स में 20-25 दर्शकों के साथ फिल्म खुली।
साउथ मुंबई के सबसे बड़े सिनेमाघर आइनॉक्स नरीमन पॉइंट में सुबह के शो में महज 25 दर्शक थे। राजस्थान, पंजाब सहित देश के अन्य सर्किट में फिल्म की शुरुआत ऐसी रही। दिन में खबर लिखे जाने तक फिल्म का पहले दिन का ऑल इंडिया कुल कारोबार 6 करोड़ के भीतर बताया गया। जबकि फिल्म को हीरो रणबीर कपूर की पिछली फ्लॉप "रॉय’ ने भी पहले दिन 12 करोड़ कमा लिए थे।
"बॉम्बे..’ के निराशाजनक पहले दिन के बाद अंदेशा है कि ये फ्लॉप होगी। कॉर्पोरेट स्टूडियो, सह-निर्माता, प्रदर्शक, वितरक घाटे में रह सकते हैं। फिल्म का बजट भी काफी है (100 करोड़ से ज्यादा)। देश में बड़े पैमाने पर रिलीज़ हुई इस फिल्म में अगले दो दिनों में दर्शक संख्या न बढ़ने पर छोटेसिनेमाघर सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे।

No comments:

Post a Comment