मुंबई. बॉलीवुड में
सक्सेस पाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहीं एक्ट्रेस सनी लियोनी हाल ही में
एक कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। पुलिस ने उन पर सोशल नेटवर्किंग साइट्स
पर अश्लीलता फैलाने का मामला दर्ज किया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछली रात को उन पर साइबर कानून की धारा 67 और
67 (A) के तहत अश्लीलता और पोर्नोग्राफी फैलाने का केस दर्ज हुआ है। कहा जा
रहा है कि पुलिस ने ये केस एक हाउसवाइफ की शिकायत के आधार पर कायम किया
है। जिन्हें इंटरनेट पर सर्फिंग के दौरान सनी लियोनी की कई अश्लील पोस्ट और
पिक्चर्स नजर आई।

No comments:
Post a Comment